क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी की छुट्टी, सोनिया गांधी ने हटाया

कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चौधरी को पार्टी तोड़ने की कोशिश का दोषी माना है।

By Vikashraj Tiwari
Google Oneindia News

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष की छुट्टी कर दी है। अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चौधरी को पार्टी तोड़ने की कोशिश का दोषी माना है।

सोनिया गांधी ने अशोक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया

अशोक चौधरी पर भीतरघात के आरोप लगे थे। कांग्रेस के बड़े नेता अशोक चौधरी से नाराज चल रहे थे। ये बात सामने आई थी कि बिहार में महागठबंधन की सरकार से नीतीश कुमार के बाहर होने के बाद अशोक चौधरी कांग्रेस को तोड़ना चाहते थे। उन्ंहोंने कई विधायकों को अपने साथ मिला लिया था। जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया था और खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की थी।

पीएम मोदी से मिले अमेरिकी रक्षा मंत्री, फाइटर जेट एफ-16 पर होगी बातपीएम मोदी से मिले अमेरिकी रक्षा मंत्री, फाइटर जेट एफ-16 पर होगी बात

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा था कि एक साजिश के तहत उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की कवायद की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के 10 विधायकों का ग्रुप मुझे अध्यक्ष पद से हटाने की कवायद में जुटा हुआ है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में भितरघात का खेल चल रहा है, जिसमें पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस में टूट की खबरों के बीच दिल्ली में बिहार के पार्टी विधायकों से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों को दिल्ली बुलाया था और उनसे बातचीत की थी। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात ये रही कि इस मुलाकात के दौरान बिहार कांग्रेस के बड़े नेता और प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी अनुपस्थित थे।

अशोक चौधरी ने कहा कि मेरे अध्यक्ष रहते हुए पार्टी बिहार में 4 सीट से 27 सीट पर पहुंची है। वहीं विधान परिषद में पहले हमारी संख्या शून्य थी, अब हमारे 6 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मुझ पर विश्वास है लेकिन कुछ वरिष्ठ नेता मुझे पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

English summary
Congress President Sonia Gandhi relieves Ashok Choudhary from post of Bihar Congress chief
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X