गुजरात: राहुल गांधी ने किए सोमनाथ के दर्शन, मिलेंगे नवनिर्वाचित विधायकों से

नई दिल्ली। गुजरात में इस महीने हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भले ही दूसरे नंबर पर रही हो लेकिन राहुल गांधी राज्य से आए परिणामों से संतुष्ठ दिख रहे हैं। चुनावों में हुई हार की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात पहुंचे। राहुल गांधी ने गुजरात दौरे की शुरुआत गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के साथ की। राहुल गांधी फूलों का थाल लेकर मंदिर पहुंचे। वहां पर राहुल ने आम लोगों की तरह खड़े होकर पूजा की। राहुल ने शिव की पिंडी पर भी जल चढ़ाया। इस दौरान उनके साथ गुजरात कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

rahul

यही नहीं राहुल गांधी के साथ पार्टी के तमाम नए विधायक भी मौजूद थे। यह पहली बार है जब हार की समीक्षा का लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कोई नेता राज्य में आकर इसकी रिपोर्ट देखेगा। इसके बाद राहुल गांधी पार्टी नवनिर्वाचित विधायकों से मिलेंगे। इसके बाद शाम को राहुल गांधी अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। राहुल गांधी इस चुनाव में पार्टी को भले ही विजय नहीं दिला पाए किंतु उनके नेतृत्व पार्टी का जनाधार बढ़ा है। भाजपा जहां 115 सीटों से 99 पर सिमट गई तो कांग्रेस में अपनी सीटों में इजाफा किया।

rahul

बता दें कि हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश के विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए थे, जिनमें सोमनाथ मंदिर भी शामिल था। हालांकि राहुल का गैर हिंदू रजिस्टर में नाम लिखे जाने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया था। जिसके चलते पार्टी को इस मुद्दे पर सफाई देनी पड़ी थी।

वहीं शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी कार्य समिति की बैठक में पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका गुजरात मॉडल एक 'झूठ है और इस तरह के झूठ एक-एक कर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात मॉडल का 'झूठ खुल गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 'झूठ एक एक कर खुल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+