कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रगान का अपमान किया: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कर्नाटक के घटनाक्रम पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधि किया। राहुल गांधी ने कहा कि,कर्नाटक विधानसभा में क्या हुआ आपने देखा? येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया और इसके बाद बीजेपी के सभी नेता राष्ट्रगान से पहले ही सदन से उठकर चले गए। आपने देखा कैसे बीजेपी ने राष्ट्रगान का अपमान किया? बीजेपी का नेचर ऐसा ही है। वे हर चीज का अपमान करते हैं। वे विधानसभा का, सुप्रीम कोर्ट का हर इंस्टीट्यूट का अपमान करते हैं। उन्होंने गोवा के जनमत का, मणिपुर के जनमत का अपमान किया। उन्होंने कर्नाटक के जनमत का भी अपमान किया।

rahul

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी देश के संविधान, सुप्रीम कोर्ट, और जनादेश से बड़े नहीं हैं। संस्थाओं का पीएम मोदी सम्मान करें। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। इस हार से बीजेपी और आरएसएस को सबक मिलेगा। आरएसएस देश की हर संस्था पर हमले कर रहा है।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वे भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं, लेकिन असल में वे भ्रष्टाचार हैं। हमने फोन पर हुई बातचीत सार्वजनिक रूप से रखी है। वे लोग सोचते हैं कि देश की हर संस्था को झुका सकते हैं, और तबाह कर सकते हैं। एक के बाद वे जनादेश का अपमान कर रहे हैं। मैं कर्नाटक के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+