राहुल गांधी के इस्तीफे की खबरों का सुरजेवाला ने किया खंडन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में जबरदस्त उथलपुथल मची हुई है। कांग्रेस ने इस हार की समीक्षा के लिए शनिवार को CWC की बैठक बुलाई है। इस बीच ऐसी खबरें सामने आईं था कि, कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। मीडिया में चल रहा राहुल गांधी के इस्तीफे की खबरों का कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खंडन किया है। सोनिया-राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, गुलाम नबी आजाद और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता मौजूद हैं।

 सदस्यों ने राहुल गांधी को इस्तीफा देने से मना किया

सदस्यों ने राहुल गांधी को इस्तीफा देने से मना किया

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने राहुल गांधी को इस्तीफा देने से मना किया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह ने भी राहुल को समझाने की कोशिश की थी। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन कांग्रेस कार्यसमिति ने उनसे कहा कि वह यह कदम न उठाएं। मीडिया में चल रही खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी से अलग-अलग बात की थी। उन्होंने राहुल को समझाया कि चुनावों में हार-जीत तो लगी रहती है, इसलिए इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है बल्कि पार्टी में नए सिरे से काम करने की जरूरत है।

कमलनाथ बैठक में नहीं हुए शामिल

बैठक में पार्टी के सीनियर नेताओं के आलावा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद हैं। हालांकि मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ बैठक में नहीं पहुंचे हैं, जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की छिंदवाड़ा सीट से जीत के अलावा कहीं भी पार्टी को जीत नहीं मिली है। जबकि पार्टी ने पांच महीने पहले ही प्रदेश में सरकार बनाई थी।

मुंबई कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव किया

इस बीच, मुंबई कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव किया है। निरुपम ने दो ट्वीट कर कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हमे बहादुरी के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने काफी मेहनत की। हमारा दुर्भाग्य रहा कि हम हार गए। उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए? नहीं। उन्हें पार्टी का नेतृत्व जारी रखना चाहिए। हम उनके नेतृत्व में लड़कर जल्द वापसी करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+