तेलंगाना में बोले राहुल, सरकार बनी तो युवाओं को देंगे तीन हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता

तेलंगाना में बोले राहुल, सरकार बनी तो तीन हजार प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देंगे

हैदराबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेंलगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए इन्हें एक-दूसरे का सहयोगी बताया है। वहीं बेरोजगारों को भत्ते का वादा किया है। बुधवार को तेलंगाना के महबूबनगर और कोडांगल में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैली करते हुए राहुल ने टीआरएस को संघ और भाजपा की बी टीम बताया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर नौकरियां देने और नौकरी मिलने में देर होने पर बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया।

अब केसीआर को, 2019 में मोदी को हराएंगे

अब केसीआर को, 2019 में मोदी को हराएंगे

राहुल गांधी ने कहा, तेलंगाना में तेजी से हवा चल रही है। ये हवा कांग्रेस पार्टी और हमारे सहयोगी दलों की हवा है और केसीआर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद से हटाने वाली हवा है। पहले हम केसीआर की पार्टी को यहां पर हरायेंगे फिर दिल्ली में 2019 में नरेन्द्र मोदी को हरायेंगे। राहुल ने कहा कि केसीआर की सरकार ने तेलंगाना के लोगों से धोखा किया है क्योंकि उन्होंने अपने किए वादे पूरे नहीं किए।

बेरोजगारों को भत्ता देंगे

बेरोजगारों को भत्ता देंगे

राहुल ने वादा करते हुए कहा, हमारे गठबंधन की सरकार आती है तो आपको घर और जमीन देने का काम करेगी। हमारा मुख्यमंत्री दिन भर युवाओं को रोजगार देने का काम करेगा। बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। सरकार बनने पर पहले साल में हमारी कोशिश होगी कि एक लाख युवाओं को सरकारी और प्राईवेट नौकरी दी जाए।

मोदी देश में नफरत फैला रहे, हम नौकरी देंगे

मोदी देश में नफरत फैला रहे, हम नौकरी देंगे

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बांटने का काम करते हैं। देश में नफरत फैलाते हैं और जो उन्होंने देश में किया चाहे वो आदिवासी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हों, वो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बिना नहीं कर सकते थे। टीआरएस का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति नहीं बल्कि तेलंगाना राष्ट्र संघ परिवार है। ये संघ परिवार, बीजेपी की बी टीम है, ये बात आप मत भूलिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+