अगस्ता पर सवाल पूछा तो राहुल गांधी ने कहा, पीएम बताएं अंबानी को 30 हजार करोड़ क्यों दिए?
हैदराबाद। वीवीआईपी चॉपर अगस्ता वेस्टलैंड डील में प्रत्यर्पण कर भारत लाए गए बिचौलिए किश्चियन मिशेल को लेकर राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। राजस्थान में प्रचार के अंतिम पीएम मोदी ने चॉपर घोटाले के आरोपी के शिकंजे में होने के बहाने गांधी परिवार पर हमला बोला। तो वहीं इस मामले पर तेलंगाना में प्रचार कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिशेल की गिरफ्तारी के बहाने राफेल पर एक बार फिर से पीएम मोदी से सवाल किए हैं।

पीएम पहले राफेल पर जबाव दें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान राहुल गांधी ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले के सवाल पर कहा कि, 'कांग्रेस ने पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपन रुख साफ कर दिया है। पीएम को यह जवाब देना चाहिए कि राफेल डील में अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये क्यों दिए गए?' वहीं राहुल गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने देश का नुकसान किया है, उन्होंने नोटबंदी की और गब्बर सिंह टैक्स लगाया जिससे लोगों का नुकसान हुआ।

अगस्ता मामले पर हमलावर हुई कांग्रेस
राहुल ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी को हटा कर रहेंगे, मोदी अपने भाषण में मेरी-चंद्रबाबू नायडू की बुराई करते हैं लेकिन केसीआर की बुराई नहीं करते हैं। सरकार के हमलों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अपने भ्रष्टाचार की सच्चाई बताने की बजाय अगस्ता मामले में फर्जी साक्ष्य गढ़ने में लगी हुई है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, अगस्ता मामले में भाजपा सिर्फ गुमराह करने और कींचड़ उछालने का काम कर रही है। वह अपने भ्रष्टाचार की सच्चाई बताने की बजाय इस मामले में फर्जी साक्ष्य गढ़ने में लगी हुई है। क्रिश्चियन माइकल पर बोले कांग्रेस नेता अहमद पटेल, बहुत अच्छी बात है, क्योंकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कानून को अपना काम करना चाहिए।

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर और वह चिट्ठी तो मालूम होगी
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सुमेरपुर में चुनावी रैली के दौरान अगस्ता वेस्टलैंड मामले का जिक्र कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने कहा, 2014 में मेरी सभाओं में आपने सुना होगा। मैंने कहा था हेलिकॉप्टर कांड। हजारों करोड़ का घोटाला हुआ था कि नहीं हुआ था। देश में वीवीआईपी हेलिकॉप्टर और वह चिट्ठी तो मालूम होगी। मैडम सोनिया जी की चिट्ठी है। वीवीआईपी हेलिकॉप्टर। उन्होंने आगे कहा, सारी फाइलें और कागज न जानें कहां-कहां लगा दिए गए थे, लेकिन सरकार में आने के बाद हम लगातार ढूंढते रहे। और उसमें से एक राजदार हाथ लग गया। ये दलाली का काम करता था।
-
मां सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, क्यों ट्रोल हो रहे बेटे राहुल गांधी? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Fuel Panic: हैदराबाद में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ट्रैफिक जाम से शहर बेहाल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications