कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर सवालों से बचते नजर आए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले- 'हम कल देखेंगे'
कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम कल घोषित होगा, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने आवास में बैठक करते नजर आए।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास में एक बैठक की। साथ ही कहा बीजेपी के बहुमत और जेडी (एस) वाले सवाल पर 'हम कल देखेंगे' का जबाव देते नजर आए।
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कर्नाटक चुनाव को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा हमारी पार्टी की एक दूसरे से मिलने के बाद मामलों पर चर्चा करने की रणनीति रहते है। अगर हम आपको सब आपको बता देंगे तो क्या रहेगा?
वहीं, उनसे जब बीजेपी के बहुमत हासिल करने और बैकअप प्लान के तौर पर जेडी (एस) के संपर्क में होने का सवाल किया गया, तो मल्लिकार्जुन खरगे सवालों के जवाब टालते नजर आए और कहा कि हम कल देखेंगे।
वहीं, कांग्रेस पार्टी के सांसद जयराम रमेश ने भी जीत का दावा करते हुए कहा सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भी बीजेपी को बहुमत नहीं दिया। कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने हमारी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया और इसलिए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को वोट डाले गए हैं, जिसका परिणाम कल 13 मई को घोषित किया जाएगा। वहीं, जीत को लेकर सभी पार्टियां अलग अलग दावे कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications