'KCR और BJP में अंदरूनी दोस्ती', तेलंगाना में खड़गे जमकर बरसे, किया ये दावा

Congress Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को हैदराबाद के चेवेल्ला में आयोजित प्रजा गर्जना सभा में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नजर आए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी केसीआर को हटाने आए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 12 सिद्धांतों को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की और लद्दाख में बाइक चलाई। खड़गे ने बीजेपी और बीआरएस के बीच एक मैत्रीपूर्ण समझौता का भी आरोप लगाया।

Congress president Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जो वादा करते हैं, वो पूरा करते हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के लिए काम करना चाहती है, लेकिन बीजेपी कहती है कि कांग्रेस ने पिछले 53 साल में कुछ नहीं किया, वो हमसे रिपोर्ट कार्ड दिखाने को कहते हैं। केसीआर और वे (भाजपा) दोस्त बन गए हैं। ये अंदरूनी दोस्ती है, इस बारे में वो खुलकर नहीं बोल सकते।

केसीआर कभी साथ नहीं आए

खड़गे ने आगे कहा कि हम 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन KCR ने कभी किसी बैठक में भाग नहीं लिया और कभी नहीं कहा कि बीजेपी को हटाने के लिए हम एक साथ आएंगे।

तेलंगाना जीतने का दावा

उन्होंने कहा कि तेलंगाना का गठन लोगों की इच्छा के मुताबिक हुआ था। खड़गे ने साफ कर दिया कि अगला चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी। कर्नाटक में पांच वादे पूरे हो रहे हैं। वे सवाल करेंगे कि कांग्रेस ने क्या किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी, आईआईएम, एम्स और इसरो की स्थापना कांग्रेस ने ही की है।

तेलंगाना गठन को लेकर KCR पर हमला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी समुदाय के लोगों ने तेलंगाना के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन एक व्यक्ति ने तेलंगाना के लोगों का सारा श्रेय ले लिया। उन्होंने याद दिलाया कि सोनिया गांधी ने यहां के लोगों के मन को जानकर तेलंगाना दिया था, लेकिन खड़गे इस बात से नाराज थे कि केसीआर कह रहे हैं कि तेलंगाना उनकी वजह से आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+