'वन नेशन-वन इलेक्शन लोकतंत्र में काम नहीं कर सकता', कांग्रेस नेता खड़गे समेत क्या बोले विपक्षी नेता?
One Nation One Election: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' यानी एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट 18 सितंबर 2024 को मंजूरी दे दी। मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब देश में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' कराने का रास्त भी आसान हो गया।
वहीं, अब 'वन नेशन-वन इलेक्शन'पर विपक्षी दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर देते हुए कहा ,'एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र में काम नहीं कर सकता।'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर बोलते हुए कहा, 'हम इसके साथ नहीं हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र में काम नहीं कर सकता। अगर हम चाहते हैं कि हमारा लोकतंत्र जीवित रहे तो चुनाव आवश्यकतानुसार होने चाहिए।'
वहीं, वन नेशन वन इलेक्शन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा, 'वन नेशन वन इलेक्शन, भाजपा और उनकी विचारधारा कभी भी लोकतांत्रिकता को नहीं अपनाती है, कारण है कि उनकी ही संस्थान में कभी चुनाव नहीं होते हैं।'
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,'वन नेशन वन इलेक्शन नहीं हो सकता, कानून में संशोधन करने पड़ेंगे और कानून में संशोधन करने के लिए इनके पास प्रयाप्त बहुमत नहीं है। वे अपनी विफलताओं के ऊपर से ध्यान हटाने के लिए ऐसा करते हैं। महिला आरक्षण का बिल पास कराया गया, क्या वह लागू हुआ? इसी तरीके से वन नेशन वन इलेक्शन का प्रोपेगेंडा है।'
इतना ही नहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, 'मैंने लगातार एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध किया है क्योंकि, यह समस्या की तलाश में एक समाधान है। यह संघवाद को नष्ट करता है और लोकतंत्र से समझौता करता है, जो संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा है।'
ओवैसी ने आगे लिखा, 'मोदी और शाह को छोड़कर किसी के लिए भी कई चुनाव कोई समस्या नहीं हैं। सिर्फ इसलिए कि उन्हें नगरपालिका और स्थानीय निकाय चुनावों में भी प्रचार करने की अनिवार्य आवश्यकता है, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें एक साथ चुनाव कराने की आवश्यकता है। लगातार और समय-समय पर चुनाव लोकतांत्रिक जवाबदेही में सुधार करते हैं।'
वन नेशन-वन इलेक्शन पर दिए खड़गे के बयन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'बहुत जल्दी विपक्ष में आंतरिक दबाव (एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में) न बनने लगे क्योंकि 80% से अधिक लोगों ने इसे सकारात्मक समर्थन दिया है, खासकर युवा, वे इसके पक्ष में हैं।'
तो वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'एक राष्ट्र एक चुनाव' को मंजूरी मिलने पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, 'मैं पीएम मोदी को बधाई देता हूं क्योंकि वह जो निर्णय कर रहे हैं वह देश के हित में ले रहे हैं...आज कैबिनेट ने जो इसको मंजूरी दी है इसके लिए मैं बहुत बधाई देता हूं और इससे खर्चा कम होगा और विकास की गति बढ़ेगी।'












Click it and Unblock the Notifications