कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब Z प्लस सुरक्षा दी गई, 24 घंटे 58 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अर्धसैनिक बल वाली जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष को सीआरपीएफ की ये जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था, इंटेलिजेंस ब्यूरो की की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मुहैया कराई गई है।
सीआरपीएफ के कुल 58 कमांडो 24 घंटे मल्लिकार्जुन खड़गे को सुरक्षा देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष को पूरे देश में Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। दरअसल, आईबी ने आशंका जताई थी कि खरगे की जान को खतरा हो सकता है। लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में जेड-प्लस सुरक्षा दी गई है।

क्या है जेड-प्लस
एसपीजी कवर के बाद जेड-प्लस सुरक्षा हाई लेवल की सुरक्षा है। इस सुरक्षा कवरेज में सीआरपीएफ कमांडो के साथ 55 कर्मी शामिल होते हैं, 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करते हैं। सुरक्षा कवर में एक बुलेटप्रूफ वाहन और तीन शिफ्ट में एस्कॉर्ट भी शामिल है। Z+ स्तर की सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो द्वारा प्रदान की जाती है। वे हेकलर एंड कोच एमपी5 सब-मशीन गन और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस होते हैं। टीम का प्रत्येक सदस्य मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध कौशल में माहिर होता है। वर्तमान में 40 वीआईपी को ऐसी सुरक्षा प्रदान की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications