'पिछले 9 सालों में गरीबों से किया गया सिर्फ विश्वासघात', मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP पर कुछ यूं कसा तंज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछले 9 सालों के शासन काल में बीजेपी पर केवल अरबपतियों मित्रों की मदद करने का आरोप लगाया।

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंज कसा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले 9 साल के शासन काल में बीजेपी ने केवल अरबपतियों मित्रों की मदद की है और गरीबों के साथ सिर्फ धोखा ही किया है।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने तुकबंदी करते हुए मोदी सरकार के 9 सालों के कार्यकाल को 'मित्र काल' करार दिया। इस दौरान खड़गे ने कहा कि अच्छे दिनों का उनका नारा अमीरी और गरीबी की खाई में बदल गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार 7 जून को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर ट्वीट की है।

तस्वीर ट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा,

याद दिलाना ज़रूरी है कि -
पिछले 9 सालों के 'मित्र काल' में ...
अरबपतियों को मिली ढेरों सौग़ात,
और ग़रीबों से किया गया सिर्फ़ विश्वासघात!
आर्थिक असमानता की खाई को किया इतना गहरा,
जनता ने देखा "अच्छे दिन" का असली चेहरा!

Recommended Video

    BJP के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने ये क्या कह दिया| वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेगा ने गुजरात में हुई दलित उत्पीड़न की दो घटनाओं का जिक्र करते हुए तीखा हमला बोला था। खड़गे ने कहा था कि,

    डबल इंजन' सरकारों में दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्ग का 'डबल उत्पीड़न' हो रहा है। 2013-2021 के बीच दलितों के ख़िलाफ़ अपराध 29% बढ़ें हैं। गुजरात की ये वारदातें अति विचलित कर देने वाली हैं। समाज के शोषित वर्गों को मोदी सरकार ने Second Class Citizens बना दिया है !

    इस दौरान खड़गे ने ट्वीट करते लिखा, 'भाजपा का 'सबका साथ' एक 'क्रूर मजाक' है!'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+