'संसद में हम जब-जब अडानी का मुद्दा उठाते हैं, माइक बंद कर दिया जाता है', मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा आरोप

कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी सरकार तानाशाही कर रही है। इसके साथ उन्‍होंने सदन में विपक्षी नेताओं का माइइ बंद कर उनकी आवाज दबाने का भी आरोप लगाया है।

Mallikarjun Kharge

Budget session 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने बिट्रेन दौरे के दौरान कहा था मोदी सरकारी लोकतंत्र खतरे में है। जिसके बाद संजय राउत समेत अन्‍य कई विपक्षी नेता राहुल गांधी के द्वारा विदेश जाकर दिए गए बयान का समर्थन किया था। वहीं अब कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दुसरे चरण के बजट सत्र 2023 के पहले दिन सदन से निकलते हुए कहा कि मोदी जी के राज में कानून और लोकतंत्र का राज नहीं है। वे देश को एक तानाशाह की तरह चला रहे है और फिर वे लोकतंत्र की बात करते हैं।

rajysabha

संसद में विपक्ष के नेता राज्यसभा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हम अडानी शेयरों के मुद्दे को जब-जब सदन में उठाते हैं तो हमारे माइक बंद कर दिए जाते हैं और सदन में हंगामा शुरू हो जाता है। खड़गे ने कहाहम अडानी शेयरों के मामले की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग कर रहे हैं।

sadan

खड़गे ने कहा लोकतंत्र को कुचलने वाले और उसे नष्ट करने वाले इसे बचाने की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी एक तानाशाह की तरह सरकार चला रहे हैं और भाजपा देश के गौरव लोकतंत्र को बचाने की बात कर रही है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियां विपक्षी नेता को परेशान कर रही हैं। एजेंसियां संवेदनहीन होकर वरिष्ठ नागरिक लालू प्रसाद यादव और उनकी गर्भवती बहू तक को परेशान किया जा रहा है। एजेंसियां ​​अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन इसे करने के लिए उनका राजीनीति से प्रभावित होकर काम करना ये गलत है।खड़गे ने ये भी आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा करके कर्नाटक के लोगों से सहानभूति चाहती है।

विदेशी धरती पर मोदी के बयान की याद दिलाते हुए खड़गे ने ट्वीट करते हुए लिखा नरेंद्र मोदी जी मैं आपको चीन में दिए गए आपके बयान की याद दिलाना चाहता हूं। आपने कहा था पहले आपको भारतीय होने पर शर्म आती थी। अब आप देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करते हैं। क्या यह भारत और भारतीयों का अपमान नहीं था? अपने मंत्रियों से कहो कि वे अपनी यादें ताज़ा करें!

बता दें सोमवार को संसद के फिर से शुरू होने के तुरंत बाद, विपक्षी नेताओं के विरोध करने के बाद लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।। इसके साथ ही राज्‍यसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक स्‍थगित कर दी गई थी।

निलचे सदन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी पर बोलना शुरू ही किया था कि राज्यसभा को भी स्पीकर जगदीप धनखड़ द्वारा स्थगित कर दिया गया क्योंकि विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण हंगामा शुरू हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+