अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए मांगा समर्थन, भड़के शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस एक्शन ले
Congress President election:Ashok Gehlot support Mallikarjun Kharge, Shashi Tharoor said– Party should take action
Congress President Election: देश की राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। अब कई नेता खुलकर खड़गे के समर्थन में आ चुके हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खुले तौर पर सामने आकर समर्थन मांगा है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीईए अध्यक्ष को इस संबंध में कार्रवाई करना चाहिए।
Recommended Video

बता दें राजस्थान सीएम गहलोत भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नामांकन से पहले अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन नामांकन से पहले कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी ना मिलने पर वो स्वत: पीछे हट गए और मल्लिकार्जुन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बने। माना जा रहा है कि गांधी परिवार के वफादार कांग्रेसी नेता और गांधी परिवार भी ये ही चाहता हैं कि खड़गे ही अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। वहीं चुनाव में खड़गे को टक्कर देने वाले शशि थरूर उनके सामने चुनाव में खड़े हैं।
वहीं राजस्थान सीएम अशोक गहलोत समेत कई दिग्गज नेता खुलकर खड़गे की तारीफ कर रहे हैं। अशोक गहलोत ने तो बकायदा ट्टीट पर लिखा कि खड़गे 'पार्टी को विपक्ष के तौर पर मजबूत बनाएंगे।
वहीं शशि थरूर ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि कांगेस सीईए का स्पष्ठ निर्देश है कि पार्टी का कोई भी पदाधिकारी किसी भी उम्मीदवार का प्रचार नहीं करेगा। इसके साथ ही थरूर ने कहा इस पर कार्रवाई करना कांग्रेस के सीईए अध्यक्ष पर निर्भर है। सीईए नेसाफ तौर पर कहा था कि कोई भी पदाधिकारी किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार न करें। उन्होंने आगे कहा यह सच है कि राजस्थान की तरह का स्वागत, निष्पक्षता मुझे किसी और राज्य में नहीं मिली।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications