क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी,हुआ भव्य स्वागत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त राहुल गांधी चुनाव प्रचार खत्म कर आज दिल्ली लौट गए हैं। राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार दिल्ली लौटे हैं। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने के बाद राहुल गांधी 12 तुलगक रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचे।

Congress president-elect Rahul Gandhi arrives at his residence 12, Tughlak Road; party workers celebrate outside

जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ो के साथ कांग्रेस के नए पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया। बतौर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली लौटने पर कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान के बाहर आतिशबाजी की और नारे लगाए।

राहुल गांधी के स्वागत के लिए मां सोनिया भी उनके निवास स्थान पहुंचीं। आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 11 दिसंबर तो पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए केवल राहुल ने ही नामांकन भरा था। राहुल के सभी 89 नामांकन पत्र सही पाए गए। जिसके बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल को निर्विरोध कांग्रेस का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया। उन्हें 16 दिसंबर को अध्यक्ष पद का कार्यभार और प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।

English summary
Congress president-elect Rahul Gandhi arrives at his residence 12, Tughlak Road; party workers celebrate outside.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X