कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात कांग्रेस के 7 कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति को दी मंजूरी

नई दिल्‍ली, 07 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसमें जिग्नेश मेवाणी समेत कुल सात कार्यकारी अध्‍यक्षों के नाम शामिल है।

sonia

जिग्नेश मेवाणी और जीपीसीसी के छह अन्य कार्यकारी अध्यक्षों के नाम को मिली मंजूरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये सूचना दी। उन्‍होंने बताया जिग्नेश मेवाणी और जीपीसीसी के छह अन्य कार्यकारी अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जिन पार्टी नेताओं को जीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा उनमें विधायक ललित कागथरा, रुत्विक मकवाना, अंबरीश जे डेर, हिम्मतसिंह पटेल और मेवानी शामिल हैं।

अध्‍यक्ष ने तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी

इनके अलावा पार्टी के दो अन्य नेताओं कादिर पीरजादा और इंद्रविजयसिंह गोहिल को भी राज्य में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। अध्यक्ष ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

इसी साल होने वाले हैं गुजरात विधानसभा चुनाव

बता दें इसी साल यानी 2022 में नवंबर-दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके पहले कांग्रेस पीएम मोदी के गृृह राज्‍य गुजरात में मजबूती से पैर जमाना चाहती है।
क्षेत्रवार पर्यवेक्षक नियुक्तत किए गए

इसी क्रम में बुधवार को पार्टी ने सभी 26 संसदीय क्षेत्रों में संसदीय क्षेत्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए। वहीं पार्टी के काम के लिए तैयार किए गए नेताओं में राजस्थान सरकार के कई मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

27 सालों से सत्‍ता पर काबिज भाजपा को हराने की रणनीति
पार्टी ने आगामी चुनावों की तैयारी के लिए दिल्ली में बैठकें करना शुरू कर दी है। कांग्रेस टास्क फोर्स ने सोमवार को लगाातार 5 घंटे तक बैठक की। जिसमें गुजरात के नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर पिछले 27 वर्षों से राज्य पर शासन कर रही भाजपा को हराने की रणनीति तैयार की गई।

हार्दिक पटेल समेत अन्‍य नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को लगा है धक्‍का
बता दें हाल ही में कांग्रेस ने हाल ही में हार्दिक पटेल सहित कुछ हाई प्रोफाइल नेता पार्टी छोड़ कर चले गए। पाटीदार विरोध का नेतृत्व करने वाले पाटीदार नेता ने अपनी वफादारी बदली और भाजपा में शामिल हो गए।प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में भी पार्टी को झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+