रूठ कर हमसे कभी जब चले जाओगे तुम...कांग्रेस पर मंडराया थरूर के जाने का डर

नई दिल्ली। काफी दिनों के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर ढीली पड़ गई है। दरअसल शशि थरूर की एक प्रेस रिलीज़ जारी करने के बाद से ही कांग्रेस थरूर को खुश करने में जुट गई है। कांग्रेस ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि थरूर पार्टी की सबसे अहम कड़ी है।

shashi tharoor

निकल गई सख्ती की हवा
पहले तो पार्टी ने सख्त नियमों का हवाला देते हुए अपनी आंखो के तारे शशि थरूर को प्रवक्ता पद से हटा दिया। भाजपा नेताओं की टिप्पणियों से सियासी अटकलों का बाज़ार भी गर्म हुआ। थरूर और भाजपा की खबरें सुनते ही कांग्रेस ने थरूर की तारीफ करना शुरू कर दिया।
भाजपा को भाए थरूर?
बड़ा सवाल एक ही था कि क्या शशि थरूर कांग्रेस का दामन छोड़ देंगे? क्या ये भाजपा के साथ थरूर की शुरूआत है? अटकलों के बाज़ार ऐसे सवाल नाच रहे थे और थरूर जैसा कुशल वक्ता खोना अभी कांग्रेस के बजट के बाहर है। इसलिए कांग्रेस थरूर को पार्टी का काबिल नेता बताया।
नए प्रवक्ता को दी डैमेज कंट्रोल की ज़िम्मेदारी
कांग्रेस ने नए प्रवक्ता अजय कुमार को शशि थरूर प्रकरण के डैमेज कंट्रोल की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। उन्होंने कहा कि थरूर पार्टी का अहम हिुस्सा हैं। वो अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के अध्यक्ष हैं और अपना काम बखूबी जानते हैं। पार्टी का फैसला निर्विरोध मान लेना उनकी अच्छाई है। लेकिन अब इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+