'सामने आ गई कांग्रेस की गंदी राजनीति', रायथु बंधु स्कीम पर ECI के आदेश के बाद के कविता

रायथु बंधु योजना की अनुमति वापस लिए जाने पर बीआरएस एमएलसी के कविता के कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायथु बंधु स्कीम एक चुनावी वादा नहीं थी बल्कि ये हमेशा चलने की वाली स्कीम थी। लेकिन कांग्रेस के विरोध के चलते इसमें भी रुकावट आई है। के कविता ने कहा कि किसानों को वित्तीय सहायता के वितरण के लिए तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु हमेशा चलने वाली स्कीम थी। लेकिन कांग्रेस की गंदी राजनीति के चलते इसमें रुकावट आई है।

वहीं बीआरएस महासचिव केशव राव ने कहा कि रायथु बंधु योजना पिछले साढ़े पांच वर्षों से चल रही योजना थी। हाल के दिनों में अच्छी बारिश के कारण किसानों ने कृषि का कार्य शुरू कर दिए हैं। ऐसे में उन्हें लागत के लिए सरकारी सहायता की आवश्यकता थी। लेकिन कांग्रेस एक बार फिर साबित कर दिया कि वो तेलंगाना के किसानों की हितैषी नहीं है। के कविता ने कहा कि कांग्रेस की गंदी राजनीति एक बार फिर सामने आ गई है। रायथु बंधु के भुगतान में देरी हो रही है जो एक चालू भुगतान है। जबकि ये कोई यह कोई चुनावी वादा नहीं है।

Congress dirty politics exposed says K kavitha

के कविता ने बीआरएस सरकार के दौरान रायथु बंधु स्कीम के तहत मिले लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 सीजन में 65 लाख पात्र किसानों को स्कीम के तहत लाभ मिला था। योजना के तहत किसानों को 72,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के किसानों से स्थिति पर विचार करना चाहिए कि उन्हें मिलने की वाली योजना का लाभ कौन रोक रहा है। लोगों ये जानना चाहिए कि कांग्रेस किसानों की दुश्मन है क्योंकि रायथु बंधु और कृषि ऋण माफी योजना रोके जाने की वजह कोई और नहीं कांग्रेस ही है।

दरअसल, तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के बीच रायथु बंधु फंड के वितरण पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। टीपीसीसी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने ईसीआई को पत्र लिखकर हरीश राव पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। जिसके बाद सोमवार को रायथु बंधु फंड के वितरण को ईसीआई ने रोकने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+