'अभी तो हमें और जलील होना है....' हार के बाद मोदी की फोटो ट्वीट कर घिरी कांग्रेस, यूजर्स ने सुनाई खरी-खरी

चार राज्यों में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने हैं। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की जा रही है। 3 राज्यों, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर है। मोदी की लहर का असर इन राज्यों में भी दिख रहा है। बीजेपी ने जादुई आकड़ों से ज्यादा सीटों पर बहुमत बनाई हुई है।

इसी बीच, सभी राज्यों में अपनी जीत का दावा करती कांग्रेस पीएम मोदी पर निशाना साध रही है। कांग्रेस के एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री को कैमरा लवर बताया गया है। लिखा गया है कि पीएम काम करने से ज्यादा कैमरे से यानी की फोटो खिंचाने से प्यार करते हैं। कैप्शन डाला गया है, "कैमरा प्रेमी" ।

BJP Congress

कांग्रेस के अकाउंट से शेयर की गई तस्वीर में पीएम मोदी की तस्वीर साइड से ली गई है जिसमें प्रधानमंत्री तिरछी ओर देखते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीर के ऊपर लिखा गया है, "मोदी जी का उसूल, कैमरा प्रथम-काम तो होता रहेगा"।

3 राज्यों में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही बीजेपी के बीच पीएम के बारे में कांग्रेस का ये पोस्ट कांग्रेस को ही भारी पड़ रहा है। पोस्ट के नीचे कमेंट्स की भरमार है। यूजर्स कांग्रेस को ही ट्रोल करने में जुट गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "चुनाव हार गए लेकिन एडमिन उल्टा कांग्रेस के मजे ले रहा है।" तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पक्का कांग्रेस का एक्स अकाउंट हैंडल करने वाला इंसान बीजेपी समर्थक है। वहीं एक यूजर ने एक फेमस फिल्म का डॉयलाग पोस्ट करते हुए लिखा, "कांग्रेस: हमें तो अभी और जलील होना है"।

एक यूजर ने तस्वीर के नीचे लिखा है कि पहले तो इस एडमिन को बदलो। एक व्यक्ति ने तो कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडलर को एक दिन के लिए अकाउंट लॉगआउट करने की सलाह दे डाली। वहीं एक और यूजर ने मोदी और शाह की एडिटेड डांस की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आज तो हम खूब नाचेंगे।"

वहीं कुछ यूजर राहुल गांधी को पनौती बताते भी नजर आए। सोनिया गांधी कि सिर पर हाथ रखे तस्वीर शेयर कर एक यूजर ने लिखा, "बेटा असली पनौती तो तू निकला।" ऐसे ही अनगिनत कमेंट कांग्रेस की पोस्ट के नीचे आ रहे हैं। जाहिर तौर पर विधानसभा रुझान में पीछे चल रही कांग्रेस ने ये पोस्ट शेयर कर के अपनी ही भद पिटवा ली है।

जैसा की आप जानते हैं, आज मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। तेलंगाना को छोड़ कर तीनों राज्यों में बीजेपी भारी बहुमत से आगे चल रही है। कांग्रेस या अन्य पार्टियां भाजपा के आस-पास भी नजर नहीं आ रही। पूरे उत्तर भारत के राज्यों में बीजेपी का एकक्षत्र शासन होने के संकेत नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+