पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होगी कांग्रेस-गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने की पुष्टि हो गई है। कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार रात को इसकी पुष्टि की। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में यूपीए की अध्यक्ष सोनियां गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दम पर बहुमत हासिल किया है।

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होगी कांग्रेस

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होगी कांग्रेस

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी। चुनाव 2 विचारधाराओं, 2 दलों के बीच का मामला था लेकिन शपथ समारोह एक प्रधानमंत्री का होता है। पीएम पूरे देश के हैं। हम उनसे देश के सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करने की अपेक्षा करते हैं।

ममता ने किया इनकार

ममता ने किया इनकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में निजी दुश्मनी की चलते हुई हत्याओं पर राजनीति हो रही है। ममता ने कहा है कि ये राजनीतिक हत्या नहीं है, बल्कि आपसी रंजिशों के मसले हैं।

BIMSTEC के नेता भी होंगे शामिल

BIMSTEC के नेता भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में BIMSTEC के कई सदस्य देशों ने शामिल होने की पुष्टि कर दी है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद,श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, म्यामांर के राष्ट्रपति यू विन मिंट,भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग,नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और थाईलैंड के विशेष दूत ग्रिसाडा बूनरैक नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+