कांग्रेस ने 38 लोकसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार रात को अपनी 8 वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिए गए हैं। कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट में 38 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें कर्नाटक की 18, मध्य प्रदेश की 9 , महाराष्ट्र की एक, मणिपुर की दो और उत्‍तराखंड की पांच लोकसभा सीटें हैं।

किसको कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने इस लिस्ट में कई दिग्गजों को टिकट दिया है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की यूपीए सरकार में मंत्री वीरप्पा मोईली को चिक्‍कबल्‍लापुर से, मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से और मनीष खंडूड़ी को पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट से दिया गया है। .मनीष खंडूरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंड़ूरी के बेटे है। उन्होंने कुछ दिन पहले देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रसे पार्टी ज्वाइन की थी। उनके पिता को इस सीट से इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

दिग्विजय सिंह भोपाल से तो हरीश रावत नैनीताल से लड़ेंगे

अपनी इस लिस्ट में कांग्रसे के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया है। इसमें मध्यप्रदेश के दस साल मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया गया है। वो 16 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को नैनीताल सीट से लड़ाया गया है। उनका मुकाबला भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से हैं। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र की नादेंड सीट से टिकट दिया गया है।

सिक्किम और अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भी बांटे टिकट

कांग्रेस ने इससे पहले सिक्किम और अरुणाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों का ऐलान किया था। सिक्किम की 32 और अरुणाचल प्रदेश की 53 सीटो पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने 35 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान शुक्रवार को किया था। कांग्रेस ने गुरुवार को भी आंध्र प्रदेश की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। इसके अलावा उसने ओडिशी की 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया था।गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+