Karnataka election: कांग्रेस की आंधी में भी महज 105 वोटों से जीतने वाले कांग्रेस नेता कौन हैं?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में गांधीनगर सीट से कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने महज 105 वाटों से जीत हासिल कर पाई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर है, 10 मई को हुए चुनाव में 73.29 फीसदी वोटिंग हुई। कांग्रेस को इतने भारी संख्या में वोट मिलने के बाद भी कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव को महज 105 वोटों से जीत मिली।
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के सीनियर नेता दिनेश गुंडू राव ने गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी सप्तगिरी गौड़ा को महज 105 वोटों से मात मिली है। वहीं, सप्तगिरी गौड़ा ने फिर से वोटों की गिनती करने का अनुरोध किया, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने मना कर दिया।
कौन हैं कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव?
दिनेश गुंडू राव कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। कर्नाटक के लोकप्रिय पूर्व सीएम श्री आर गुंडू राव और वरलक्ष्मी गुंडू राव के दूसरे बेटे हैं। वो गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं और जीत हासिल कर चुके हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी लगातार जीत की ओर बढ़ रही है। जहां कांग्रेस पार्टी ने राज्य की 224 सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, बीजेपी को अब तक 29 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।












Click it and Unblock the Notifications