UCC के मुद्दे पर कांग्रेस जुटी तैयारी में , सोनिया की अध्यक्षता में संसदीय समिति की आज बैठक
समान नागरिक संहिता को लेकर विधि आयोग द्वारा जारी किए गए नॉटिफिकेशन के बाद कांग्रेस एक्शन के मूड में नजर आ रही हैं।
कांग्रेस की संसदीय समिति शनिवार आज शाम पांच बजे 10 जनपथ पर सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक करने जा रही है। यूसीसी पर पीएम मोदी के बयान के बाद से ही कांग्रेस केंद्र पर हमलावर है।

सूत्रों का कहना है कि आज होने वाली बैठक समान नागरिक संहिता पर 3 जुलाई को होने वाली बैठक की रुपरेखा निर्धारित करेगी। इस बैठक में कांग्रेस द्वारा संसद में किन मुद्दों को उठाया जाएगा, इस बारे में भी चर्चा होगी। सोनिया गांधी के आवास पर बुलाई गई बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जिन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इसका समर्थन किया है। हिमाचल प्रदेश की सरकार में मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने UCC का समर्थन कर पार्टी के स्टैंड को बड़ा झटका दिया है।
कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय स्थायी समिति ने कानून पैनल द्वारा जारी हालिया नोटिस पर 3 जुलाई को विधि आयोग और कानून मंत्रालय के प्रतिनिधियों को बुलाया।
विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर हितधारकों की राय जानने के लिए नोटिस जारी किया था। कानून और कार्मिक पर स्थायी समिति के कार्यक्रम के अनुसार, यह 14 जून, 2023 को भारत के विधि आयोग द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस पर कानून पैनल और कानून मंत्रालय के कानूनी मामलों और विधायी विभागों के प्रतिनिधियों के विचारों को सुनेगी।












Click it and Unblock the Notifications