कांग्रेस ने पार्टी सचिवों की फिजूल खर्ची पर रोक लगाया
congress orders party Secretaries to stop Useless expenditure
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एक कमेटी का गठन किया है जो हर रोज होने वाले खर्चों पर नियंत्रण करने के लिए नियम बनाएगी और उसका पालन कराएगी. एक सितंबर को हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक में कुछ मामले सामने आने के बाद ये फैसला लिया गया है.

पार्टी ने इस संबंध में कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. कांग्रेस के सचिवों को अपने अपने राज्यों में कम से कम 15 से 20 दिन अपने राज्यों में व्यतीत करना चाहिए. इसी के तहत सभी राज्यों के पार्टी सचिवों का मुख्यालय भी पार्टी ने उनके ही राज्यों में स्थानांतरित कर दिया है.
यही नहीं पार्टी ने ये भी कहा है कि 1400 किमी तक के सफर के लिए सिर्फ ट्रेन किराया ही दिया जाएगा. इससे अधिक दूरी के लिए भी फ्लाइट का न्यूनतम किराया ही दिया जाएगा. ये भी सिर्फ महीने में दो बार.
इसके अलावा पार्टी अपने सचिवों के कैंटीन, न्यूजपेपर, फोन आदि के खर्चों में भी अंकुश लगाना चाहती है. इसके लिए इन सब की निगरानी किसी एक से ही कराने को कहा गया है.












Click it and Unblock the Notifications