कांग्रेस ने इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ खोला मोर्चा, केबिन क्रू पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो एयरलाइंस पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसमें केबिन क्रू की ओर से उद्घोषणा में कुछ बहुत ही मामूली चीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया और इसके तुरंत बाद यात्रियों से आने वाले विधानसभा चुनावों में मतदान की अपील की गई।

कांग्रेस ने कहा कि मतदाओं से वोट देने की अपील के दौरान चुनाव आयोग का कोई जिक्र नहीं किया गया, जो कि 'आदर्श आचार संहित का स्पष्ट उल्लंघन है।' जयराम ने एक्स (ट्विटर) पर अंग्रेजी और हिंदी में बारी-बारी से यही पोस्ट डालकर यह आरोप लगाया है।

congress on violating model code of conduct

केबिन क्रू ने मामूली चीजों को लेकर पीएम मोदी का जिक्र किया- जयराम रमेश
उन्होंने लिखा है, 'पिछले हफ्ते, मैंने इंडिगो से आइजोल और वहां से वापस दिल्ली के लिए फ्लाइट लिया। दोनों ही तरफ से केबिन क्रू की ओर से घोषणा की गई, जिसमें कुछ रूटीन और बेहद मामूली चीजों को लेकर प्रधानमंत्री 'श्री नरेंद्र मोदी जी' के नेतृत्व का जिक्र किया जा रहा था।'

'बिना चुनाव आयोग के उल्लेख के मतदान की अपील आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन'
उन्होंने आगे लिखा है, 'इनमें से एक अनाउंसमेंट के तुरंत बाद वोट अपील की जा रही थी, जिसमें यात्रियों से आगामी विधानसभा चुनावों में वोट देने के लिए कहा जा रहा था। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस घोषणा में चुनाव आयोग का कोई उल्लेख नहीं था। यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है।'

इस स्तर तक कोई प्रधानमंत्री नहीं गिरा- कांग्रेस नेता
कांग्रेस के प्रभारी महासचिव संचार ने इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इंडिगो पर भी हमला बोला है। उन्होंने लिखा है, 'इससे पहले कभी भी किसी प्रधानमंत्री ने अपनी कमजोर होती छवि को बचाने के लिए, विशेष रूप से महत्वपूर्ण चुनावों से पहले, जनता की नजरों में बने रहने के लिए इस स्तर तक नहीं गिरा है। साफ है, इस व्यक्ति की असुरक्षा, नागरिक उड्डयन मंत्री की चाटुकारिता और ऐसा करने वाले एयरलाइन की कायरता की कोई सीमा नहीं है।'

'कुछ कॉरपोरेट अभी भी मोदी सरकार के दबाव के बावजूद निष्पक्ष'
फिर वे आगे लिखते हैं, 'शुक्र है कि आज रायपुर के लिए मैंने जिस दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट ली, वह उस स्तर तक नहीं गिरी। यह देखकर अच्छा लगा कि कुछ कॉरपोरेट अभी भी मोदी सरकार के दबाव के बावजूद निष्पक्ष प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।' हालांकि जयराम ने इस एयरलाइन कंपनी का नाम नहीं लिखा है।

इस समय देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं। इन चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे। जबकि, आदर्श चुनाव आचार संहिता चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही यानी 9 अक्टूबर से ही लागू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+