मोदी का राहुल पर निशाना, कहा कांग्रेस को सिर्फ ‘बेटे’ के करियर की चिंता

Congress only concerned with career of the 'son', says Modi
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर हमला किया है। मोदी ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी से चुनावी मंच से सोनिया-राहुल को ललकारा और उनपर आरोपों की झरी लगा दी।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश की नहीं बल्कि अपने बेटे के करियर की चिंता है। शिवपुरी से भाजपा उम्मीदवार जयभान सिंह पवैया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं का अहंकार सातवें आसमान पर है। मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के घमंड का ही नमूना है कि राहुल गांधी ने उस विधेयक की प्रति सार्वजनिक तौर पर फाड़ा था, जो केंद्र सरकार की कैबिनेट ने पारित किया था।

मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी देश को लेकर गंभीर नहीं है उन्हें बस अपने करियर की चिंता है। जहां मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया तो वहीं उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को जिताकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि अब देश को शासक नहीं सेवक की जरूरत है। देश ने शासक तो कई देखे हैं, मगर अब वह सेवक की जरूरत महसूस कर रहा है।

शिवपुरी की रैली में मोदी ने विजयराजे सिंधिया को याद किया और कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। उन्होंने ज्योतिरादित्य को महाशय की संज्ञा देते हुए कहा कि उनका का अहंकार भी सातवें आसमान पर होता है क्योंकि वो शहजादे के दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+