दिल्‍ली चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान- AAP से गठबंधन पर हो सकती है चर्चा

Recommended Video

    Congress के PC chacko ने AAP से Allince के दिये संकेत। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान शनिवार को खत्म हो गया। अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर है। इस बीच दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने समाचार एजेंसी एएनआइ से आम आदमी पार्टी से गठबंधन की संभावना पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आप से गठबंधन चुनावी नतीजे पर निर्भर करता है। ANI से बात करते हुए पीसी चाको ने कहा कि एक बार नतीजे आ जाएं, फिर हम इसपर चर्चा करेंगे। मुझे नहीं लगता कि एग्जिट पोल के सर्वे सही हैं। एग्जिट पोल के सर्वे से कांग्रेस बेहतर करने करेगी।

    दिल्‍ली चुनाव के परिणाम से पहने कांग्रेस का बड़ा बयान- AAP से गठबंधन पर हो सकती है चर्चा

    पीसी चाको का कहना है कि जो भी एग्जिट पोल आए हैं वो सही नहीं हैं। एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के उलट कांग्रेस का दिल्ली में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। बता दें कि सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को लगभग 0-1 सीट मिली है। इस बार जहां बीजेपी ने मतदान से मात्र 2 सप्ताह पूर्व अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद दिल्ली में 63 रैलियां की थी। वहीं पहले से ही मजबूत दिख रही आम आदमी पार्टी के प्रचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। ऐसे में कांग्रेस ने दिल्ली में प्रचार को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई।

    48 सीट जीतेगी बीजेपी- तिवारी

    वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी कहा है कि सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे। दिल्ली में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे फेल मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनायेगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+