पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ 11 जून को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली, 09 जून। जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसकी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाईं पर पहुंच गई है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी 11 जून को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में 11 जून को पेट्रोल पंप के सामने सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ देशभर में महंगाई के खिलाफ भी प्रदर्शन करेगी।

Recommended Video

    Petrol Disel Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जून में इतने बढ़ गए दाम | वनइंडिया हिंदी
    congress

    कांग्रेस नेता गोविंद सिंह दोतासरा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई अनियंत्रित हो गई है और देश में जरूरी सामानों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं बहुत महंगी हो गई हैं। इसके खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन करेंगे। गोविंद सिंह ने कहा कि कच्चे तेल के दाम अप्रैल 2014 में 108 यूएस डॉलर प्रति बैरल था और उस वक्त पेट्रोल के दाम 71 रुपए थे जबकि डीजल के दाम 57 रुपए प्रति लीटर था। लेकिन अब जब जून 2021 में कच्चे तेल के दाम 61 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल के दाम 102.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.96 रुपए प्रति लीटर है। लगाता बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है और लोगों के लिए जीवन चलाना मुश्किल हो रहा है।

    गौर करने वाली बात है कि पिछले 5 महीनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में तकरीबन 44 बार बढ़ोतरी की गई है। महाराष्ट्र,राजस्थान, लद्दाख समेत कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई हैं। लगातार पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग काफी परेशान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+