बिहार महागठबंधन की पहली लिस्ट रविवार को, पप्पू यादव भी हो सकते हैं शामिल

पटना। बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 17 मार्च को आएगी। गठबंधन में पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक भी शामिल हो सकती है। सुपौल से कांग्रेस सांसद और पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने शुक्रवार को ये बात कही है। पप्पू यादव बिहार के मधेपुरा से सांसद हैं।

बुधवार को बिहार में सीट बंटवारें को लेकर महागठबंधन नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा के नेता मीटिंग में आए। इसके अलावा विकासशील इनसान पार्टी (वीआईपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) और वाम दलों को भी गठबंधन में शामिल करने को लेकर चर्चा हो रही है। बिहार की 40 सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को लेकर नेताओं को फैसला लेना है।

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस, राजद और अन्य दलों में बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पप्पू यादव को गठबंधन में शामिल करना चाहती है जबकि राजद इसके खिलाफ है। इस पर जल्दी ही फैसला हो सकता है।

बुधवार को बिहार में सीट बंटवारें को लेकर महागठबंधन नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा के नेता मीटिंग में आए। इसके अलावा विकासशील इनसान पार्टी (वीआईपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) और वाम दलों को भी गठबंधन में शामिल करने को लेकर चर्चा हो रही है। बिहार की 40 सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को लेकर नेताओं को फैसला लेना है।

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन था। जिसमें कांग्रेस 12 और आरजेडी 27 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और एक सीट एनसीपी के लिए छोड़ी गई थी। इस बार हम और रालोसपा के साथ आने के चलते नेताओं को शीट शेयरिंग के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। राज्य में एक तरफ भाजपा, जदयू और लोजपा का गठबंधन है तो दूसरी और राजद, कांग्रेस और रालोसपा है। इन दोनों गठबंधनों के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 17 वीं लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में 7 चरण में वोट डाले जाएंगे। 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को बिहार की लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+