राहुल गांधी बोले- कोरोना मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा छोटी चीज, फिर भी सरकार तैयार नहीं

नई दिल्ली, 21 जून: पिछले साल फरवरी में भारत में कोरोना वायरस की एंट्री हुई। तब से लेकर आज तक उसका कहर जारी है। जिसमें 3.88 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई। हाल ही में इससे जुड़ी एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाली गई थी। साथ ही कोरोना से मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग हुई। जिससे केंद्र सरकार ने साफ इनकार कर दिया। ऐसे में इस मुद्दे पर सियासत फिर से शुरू हो गई है। अब मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

Recommended Video

    Corona मृतकों के परिजनों को Compensation से इनकार, Rahul Gandhi ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    राहुल

    राहुल ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें कहा गया कि मोदी सरकार ने कोरोना से मरे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने से इनकार कर दिया। इस रिपोर्ट पर राहुल ने लिखा कि जीवन की कीमत लगाना असंभव है- सरकारी मुआवजा सिर्फ एक छोटी सी सहायता होती है लेकिन मोदी सरकार ये भी करने को तैयार नहीं। कोविड महामारी में पहले इलाज की कमी, फिर झूठे आंकड़े और ऊपर से सरकार की क्रूरता।

    ये है केंद्र की दलील
    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा कि हर कोरोना मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये देना राज्यों की वित्तीय सामर्थ्य से बाहर है। आपदा कानून के तहत मुआवजा केवल भूकंप, बाढ़, सुनामी आदि पर ही लागू होता है। अगर आज हम एक बीमारी से होने वाली मौत पर मुआवजा देंगे और दूसरी पर नहीं तो ये गलत होगा। केंद्र ने आगे कहा कि कोरोना के चलते पहले ही राज्यों के पास राजस्व की कमी है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कई गुना बढ़ गया है। ऐसे में अगर मुआवजा दिया गया तो सरकार की आर्थिक स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+