पीएम मोदी पर राहुल ने कसा तंज, कहा- किसी दिन पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़ें तो ज्यादा बड़ी खबर होती है

नई दिल्ली, 18 जून: महंगाई का मुद्दा लेकर सत्ता में आई बीजेपी सरकार की मुश्किलें इन दिनों बढ़ गई हैं, क्योंकि लगातार ईंधन के दाम बढ़ रहे। साथ ही कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर रोजमर्रा की चीजों, जैसे- सब्जी, राशन आदि पर भी पड़ता है। इस वजह से मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरा है।

Recommended Video

      Petrol Diesel Price: Rahul Gandhi का Modi Government पर चुटीला वार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
      rahul

      राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़ें तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है। ये कोई पहला मौका नहीं है, जब महंगाई को लेकर राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोला। वो पिछले कई महीनों से ईंधन की कीमतों और महंगाई का मुद्दा उठा रहे। इसके पहले एक दूसरे ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा था कि महामारी, महंगाई, बेरोजगारी-जो सब देखकर भी बैठा है मौन, जन-जन देश का जानता है, जिम्मेदार कौन?

      आज क्या हैं दाम?
      शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है, जहां पेट्रोल में 27 पैसे और डीजल में 28 पैसे का उछाल देखा गया। ऐसे में देखा जाए तो पिछले 27 दिनों में पेट्रोल 6.61 रुपये महंगा हुआ है। बात करें राजधानी दिल्ली की तो वहां पर पेट्रोल 96.93 रुपये और डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा। सबसे ज्यादा बुरा हाल मुंबई का है, जहां पर पेट्रोल 103 रुपये और डीजल 93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+