मिल्खा सिंह के निधन पर राहुल ने जताया दुख, कहा- समर्पण के लिए आप लाखों भारतीयों के प्रेरणा स्रोत
नई दिल्ली, 19 जून: देश के लिए शुक्रवार रात बड़ी ही दुखद खबर सामने आई, जहां फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह का निधन हो गया। वो कुछ दिनों पहले कोरोना से ठीक हुए थे, लेकिन बाद में उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। वहीं पर उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जिस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मिल्खा सिंह जी ना केवल एक स्पोर्ट्स स्टार थे बल्कि अपने समर्पण के लिए लाखों भारतीयों के प्रेरणा स्रोत भी थे। उनके परिवार और दोस्तों प्रति मेरी संवेदनाएं। भारत हमेशा #FlyingSikh (फ्लाइंग सिख) को याद रखेगा। वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि देश में जब भी उड़ान की कहानियां कही जाएंगी, तब एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आएगा, जिसने रेस के मैदान में देश और करोड़ों भारतीय युवाओं के सपनों को एक नई ऊंचाई दी। मिल्खा सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
पत्नी का भी निधन
चंडीगढ़ पीजीआई के मुताबिक मिल्खा सिंह 3 जून को वहां पर भर्ती हुए थे। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। 91 साल के होने के बावजूद उन्होंने 13 जून को कोरोना से जंग जीत ली और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। हालांकि बाद में उनकी तबीयत दोबारा खराब हुई, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। इसी हफ्ते उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। अस्पताल में होने की वजह से वो उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए थे।












Click it and Unblock the Notifications