'किसानों पर अत्याचार बंद होना चाहिए', कांग्रेस MP ने MSP पर कानून लाने के लिए विशेष संसद सत्र की मांग
Farmers Protest: अपनी मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ बदस्तूर जारी है। पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध तेज हो गया है। खनौरी बॉर्डर क्रॉसिंग पर एक किसान की मौत के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में आंदोलनकारी किसान शुक्रवार यानी आज 'ब्लैक फ्राइडे' मना रहे हैं।
इस बीच, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून लाने के लिए विशेष संसद सत्र की मांग की है। पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया, अब तीन साल हो गए हैं, लेकिन विफल रहे।

यह भी कहा कि 2021 में, जब सरकार ने 4 काले कृषि कानून वापस ले लिए, तो किसानों से प्रतिबद्धता की गई थी कि एमएसपी पर एक कानून लाया जाएगा। तब से तीन साल हो गए हैं, और कोई कानून नहीं लाया गया है। मेरी मांग है कि संसद का एक विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए और किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी देने वाला एक कानून पारित किया जाए।
'प्रदर्शन में मारे गए युवक को मिले शहीद का दर्जा'
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि पंजाब सरकार को प्रदर्शनकारी शुभकरण सिंह को 'शहीद' का दर्जा देना चाहिए, जिनकी बुधवार को खनौरी सीमा पर विरोध प्रदर्शन के दौरान गर्दन के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत हो गई। जिससे किसान नेताओं को केंद्र के साथ बातचीत स्थगित करनी पड़ी। सांसद ने आगे कहा कि जिन्होंने किसानों पर गोलीबारी का आदेश दिया, जिसके परिणामस्वरूप बठिंडा के एक युवा लड़के की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई, जो केवल विरोध करने के अपने अधिकार का प्रयोग कर रहा था। पंजाब सरकार को उसे 'शहीद' का दर्जा देना चाहिए।
'किसानों के साथ क्रूरता रुकनी चाहिए'
इससे पहले दिन में, तिवारी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि किसानों के साथ यह क्रूरता यथाशीघ्र रुकनी चाहिए। बैरिकेड्स, गोलियां, लाठियां इसका जवाब नहीं हैं और अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे। यह वह तरीका नहीं है जिससे एक सभ्य राज्य को अपने नागरिकों के साथ व्यवहार करना चाहिए।
तिवारी ने आगे कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करने के अलावा बिना हथियारों के शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने का अधिकार भी शामिल है। इस संवैधानिक गारंटी में असहमति, विरोध और यहां तक कि अपमान करने का अधिकार भी निहित है। इसमें भारत के पूरे क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने का अधिकार शामिल है। यह एक लोकतंत्र को एक सत्तावादी राज्य से अलग करता है।












Click it and Unblock the Notifications