महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- फिर संसद का क्या फायदा?

नई दिल्ली, 04 अप्रैल: देश में फिर से आम आदमी पर महंगाई का बोझ पड़ गया है। एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ के रख दिया है। ऐसे में विपक्षी दल कांग्रेस केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रही है। इस बीच कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

KC Venugopal On bjp

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा, "यह सरकार निर्दयी, क्रूर हो गई है; दिन-ब-दिन बढ़ते दाम। हमने संसद भवन में विशेष रूप से उर्वरकों और कीमतों में वृद्धि पर एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन वे हमें इसका उल्लेख करने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैं। फिर संसद का क्या फायदा?"

उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब भी आम लोगों का कोई मुद्दा उठता है तो सरकार सदन को स्थगित कर देती है। कम से कम चर्चा करें और मुद्दे की पहचान करें। महंगाई पर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। वहीं कांग्रेस सांसद ने कहा कि पूरे भारत में इन ईंधन की कीमतों के खिलाफ आंदोलन करने वाली कांग्रेस एकमात्र पार्टी है। हम इस सरकार से जो उम्मीद कर रहे हैं वह संवाद, विचार-विमर्श और समाधान है, जो नहीं हो रहा है।

इससे पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि जब हम गरीबों के मुद्दों संसद में रखते हैं और उस पर चर्चा करना चाहते हैं तो वो (BJP) पूर्व प्रधानमंत्री की आड़ में इन मुद्दों को छुपाना चाहते हैं। किसानों की मदद करने का दावा करने वाली सरकार ने अचानक उर्वरक के दाम बढ़ा दिए। दूसरी तरफ हर दिन डीजल, पेट्रोल और LPG सबके दाम बढ़ा रही है। 70-80 दवाओं के दाम 15% तक बढ़ाए हैं और अब किसानों को भी नहीं छोड़ा।

Recommended Video

      Uttarakhand: बुजुर्ग महिला ने Rahul Gandhi के नाम की लाखों की संपत्ति, जानें क्यों ? |वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+