कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सदन में दिया स्थगन नोटिस, पूछा- 'कब होगी जनगणना?'

Congress MP Gaurav Gogoi: लोकसभा में बजट सत्र को लेकर चर्चा जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने शुक्रवार 26 जुलाई को संसद में स्थगन प्रस्ताव नोटिस पेश किया।

नोटिस के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय जनगणना के संचालन को प्राथमिकता देने और इसके पूरा होने के लिए एक स्पष्ट समयसीमा निर्धारित करने का आग्रह किया गया। अपने नोटिस में, गोगोई ने जनगणना को एक महत्वपूर्ण अभ्यास बताया।

Congress MP Gaurav Gogoi

साथ ही, उन्होंने कहा कि यह नीति निर्माण, संसाधन आवंटन और देश की सामाजिक-आर्थिक संरचना को समझने के लिए आवश्यक डेटा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पिछली जनगणना 2011 में आयोजित की गई थी।

गोगई ने कहा कि सरकार के बार-बार आश्वासन के बावजूद भी अगली जनगणना शुरू करने में बेवजह की देरी हो रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि समय पर और सटीक जनगणना के आंकड़ों का नहीं होना सरकार के निर्णय लेने की क्षमता के लिए एक बड़ी चुनौती है।

जनसंख्या जनसांख्यिकी, साक्षरता दर, गरीबी के स्तर और अन्य महत्वपूर्ण संकेतकों की स्पष्ट समझ के बिना, लोगों की दबावपूर्ण जरूरतों को पूरा करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'एक सांसद के प्रति चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा उस पर हमारी पार्टी की ओर से हमें कुछ नहीं कहा। आपातकाल के संदर्भ में उन्होंने एक विशेष सांसद का नाम लिया जो उनकी व्यक्तिगत राय थी।'

उन्होंने जो आगे कहा कि सांसदों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेल में भेजा जा रहा है, IT, ED और CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस विषय को तो हर दल के नेता पहचानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+