कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने PM मोदी को लिखा खत, तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग

नई दिल्ली। किसानों के लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की है।

Adhir Ranjan Chowdhury

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार 11 दिनों से दिल्ली की सीमा पर किसान डेरा डाले हैं। सरकार से 5 दौर की बातचीत के बाद कोई नतीजा न निकलता देखकर अब किसानों ने 8 दिसम्बर को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। किसानों के इस प्रस्तावित भारत बंद को अब देश में बड़े पैमाने पर समर्थन भी मिलना शुरू हो गया है।

सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों की अब तक सरकार से 5 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अब तक कोई भी हल नहीं निकला है। एक दिन पहले शनिवार को पांचवे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी। इस बीच किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 8 दिसम्बर को समूचे भारत में बंद करने की घोषणा कर दी है। किसानों के इस बंद को राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं किसानों के समर्थन में विभिन्न कर्मचारी संघ और संगठन भी सामने आए हैं। इनमें बैंक यूनियन और ट्रांसपोर्ट सेवा प्रदाताओं भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+