MP में अभी भी सरकार पर सस्पेंस, भाजपा ने दिल्ली तो कांग्रेस ने जयपुर भेजे अपने विधायक

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में दिनभर चले सियासी घटनाक्रम के बाद मंगलवार शाम को भाजपा और कांग्रेस ने सत्ता के लिए मोर्चाबंदी शुरू कर दी। भोपाल में विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली रवाना कर दिया गया। वहीं कांग्रेस अपने विधायकों को जयपुर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस अपने विधायकों को बुधवार सुबह जयपुर भेजने जा रही है। वहीं बागी हुए विधायकों को मानने के लिए कांग्रेस को दो समेत कई नेता बेंगलुरु रवाना हो गए हैं।

 Congress MLAs to leave for Jaipur tomorrow morning, BJP sent his MLA to Haryana

Recommended Video

    Madhya Pradesh crisis: Jaipur पहुंचे Congress विधायक, BJP MLAs का पहरा दे रही CID | वनइंडिया हिंदी

    मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच बीजेपी विधायकों को दिल्ली या हरियाणा लाया जा रहा है बीजेपी विधायकों को लेकर दो बसें मंगलवार रात करीब 9.30 बजे रवाना हुई हैं। 125 सीटों वाला विमान विधायकों को लाने के लिए दिल्ली से ही पहुंचा था। हालांकि, बीजेपी विधायकों का कहना है कि वो होली मनाने जा रहे हैं। भाजपा ने 105 विधायकों को 8-8 के ग्रुप में बांट दिया। हर ग्रुप पर नजर रखने के लिए एक ग्रुप लीडर बनाया गया है।

    दिल्ली पहुंचने पर विधायकों को अलग-अलग बसों से दिल्ली, मनेसर या गुरुग्राम में रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, फ्लोर टेस्ट होने की स्थिति में ही विधायक वापस लौटेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो विधायकों को 26 मार्च को ही भोपाल लाया जाएगा, जब राज्यसभा चुनाव होने हैं।

    वहीं कांग्रेसी नेता शोभा ओझा ने कहा, सभी विधायक कमलनाथ जी के संपर्क में हैं, हमारे पास संख्याबल मौजूद है। बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जो 22 विधायक गए हैं उन्हें कहा गया था कि राज्यसभा में संख्याबल के लिए ले जाया जा रहा है, उन्हें धोखा देकर साइन कराया गया है। कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा, कांग्रेस लड़ने को तैयार है। हमारे पास 94 विधायक हैं। कोई भी पार्टी का मनोबल नहीं तोड़ सकते। जो भी गए हैं वे दोबारा नहीं जीत पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+