3 चार्टर प्लेन से जैसलमेर पहुंचे विधायक, सूर्यगढ़ फोर्ट में की गई रुकने की व्यवस्था
नई दिल्ली। राजस्थान में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा विधानसभा सत्र की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सभी समर्थक विधायकों को लेकर जैसलमेर पहुंच गए हैं। विधायकों को शुक्रवार को जैसलमेर शिफ्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर जयपुर से चार्टर प्लेन के जरिए विधायक जैसलमेर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, सभी विधायक 14 अगस्त तक जैसलमेर में रहेंगे।
Recommended Video

तीन चार्टर्ड विमान से पहुंचे विधायक
सूत्रों ने बताया कि जयपुर से जैसलमेर पहुंचे तीन चार्टर्ड विमान में कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी, साले मोहम्मद सहित 50 अन्य विधायक आए हैं। सभी विधायकों को जैसलमेर हवाई अड्डे से बसों के जरिए सूर्यगढ़ होटल ले जाया गया। विधायकों को छोड़ने के बाद चार्टर्ड विमान अन्य विधायकों और मंत्रियों को लाने के जयपुर रवाना हो गये। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वसनीय माने जाने वाले पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ ने इन विधायकों को संभाल रहे हैं।

53 विधायक जैसलमेर पहुंचे
सूत्रों ने बताया कि जैसलमेर में हवाई अड्डे पर पूर्व सांसद पाली बद्री राम जाखड़ के साथ स्थानीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। हवाई अड्डे पर पहले 10 सीटर फाल्कन चार्टर से 10 विधायक जबकि ईआरजे विमान में मनीषा पंवार, हरीश चौधरी, अमीन खान, दानिश अबरार, गिरिराज सिंह, महेंद्र चौधरी, रामलाल जाट, महेन्द्रजीत मलवित, राजेन्द्र सिंह गुढ़ा सहित 36 विधायक पहुंचे। इसके अलावा बी 200 में सात विधायक संयम लोढ़ा, रामकेश, लक्ष्मण मीणा, मीना कंवर, बाबूलाल नागर, उम्मेद सिंह, राजकुमार गौड़ पहुंचे।

होटल के बाहर भारी पुलिसबल तैनात
सूत्रों ने बताया कि सभी विधायकों ने उत्तर लॉबी में थोड़ा आराम किया, उसके बाद बसों से उन्हें होटल के लिए रवाना कर दिया गया। उनके ठहरने की जैसलमेर से सम रोड पर करीब नौ किलोमीटर दूर सूर्यगढ़ में व्यवस्था की गयी है। होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में चल रहे सियासी संग्राम के चलते गत 14 जुलाई से कांग्रेस विधायक फेयरमोंट होटल में ठहरे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications