कर्नाटक हिंसा: विधायक श्रीनिवास ने मांगी सुरक्षा, कहा- मेरा घर जलाने वाले बाहर के लोग

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु मंगलवार रात हिंसा का शिकार हो गई। इस दौरान 4 घंटे तक शहर में आगजनी होती रही। थाने से लेकर विधायक के घर तक उपद्रवियों ने हंगामा किया। इसके अलावा बेंगलुरु के जीडे हल्ली इलाके में उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर को निशाना बनाया, क्योंकि उनके भतीजे ने ही भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी। अब मामले में विधायक श्रीनिवास का भी बयान सामने आया है। साथ ही उन्होंने सरकार से सुरक्षा मांगी है।

Congress

Recommended Video

      Bengaluru Violence : Karnataka Minister CT Ravi बोले- ये एक सुनियोजित हिंसा थी | वनइंडिया हिंदी

      न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए विधायक श्रीनिवास ने कहा कि कुछ लोगों ने मंगलवार को मेरे घर में आग लगा दी थी, साथ ही उन्होंने पेट्रोल बम भी फेंके। पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए, साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ये एक विधायक के साथ हो सकता है, तो फिर आम नागरिकों का क्या। विधायक के मुताबिक उन्होंने घटना पर गृह मंत्री, पुलिस अधिकारियों और अपनी पार्टी के नेताओं से बात की है। जिन लोगों ने ऐसा किया वे उनके निर्वाचन क्षेत्र से नहीं हैं, वे बाहरी थे। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

      अब तक 3 की मौत
      आपको बता दें कि श्रीनिवास के भतीजे ने ही भड़काऊ पोस्ट किया था जिसके बाद हिंसा भड़की। इस हिंसा में एडिश्नल पुलिस कमिश्नर समेत 60 पुलिस वालों को चोटें आई हैं। वहीं 3 उपद्रवियों की मौत भी हुई है। इस मामले में पुलिस ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए नेता का नाम मुजम्मिल पाशा बताया जा रहा है। इस संगठन का नाम हिंसा को भड़काने में पहले आया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+