कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले वापस लौटा कांग्रेस का एक विधायक

बेंगलुरु। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ जारी है। बीजेपी को शनिवार शाम 4 बजे बहुमत साबित करना है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में नहीं हैं। कल खबर आई थी कि कांग्रेस विधायक राजशेखर पाटिल ने ईगलटन रिसॉर्ट छोड़ दिया था। लेकिन शुक्रवार को मिली सूचना के मुताबिक राजशेखर पाटिल वापस लौट आए हैं। कांग्रेस अपने भी विधायकों के साथ होने का दावा कर रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि वह कल होने वाला फ्लोर टेस्ट पास कर लेगी। कांग्रेस के 8 विधायक उसे संपर्क में हैं।

कल राजशेखर पाटिल ने छोड़ दिया था रिसॉर्ट

कल राजशेखर पाटिल ने छोड़ दिया था रिसॉर्ट

आपको बता दें कि कल राजशेखर पाटिल के रिसॉर्ट छोड़ने के बाद हड़कंप मच गया था। जिसके बाद एक समाचार चैनल से बात करते हुए राजशेखर पाटिल ने कहा कि मेरी तबियत खराब है इसलिए मैं रिसॉर्ट से घर जा रहे हैं। मैं कल वापस रिसॉर्ट आउंगा। मैं अपने घर बैंगलुरु में रुकूंगा इसके बाद वापस आ जाउंगा। राजशेखर पाटिल ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ हैं और उसकी के साथ रहूंगा।

 राजशेखर का दावा कल रिसॉर्ट के अंदर थे 78 विधायक

राजशेखर का दावा कल रिसॉर्ट के अंदर थे 78 विधायक

वहीं जब राजशेखर पाटिल से यह पूछा गया कि रिसॉर्ट के अंदर कितने विधायक है तो राजशेखर पाटिल ने दावा किया कि कांग्रेस के सभी 78 विधायक रिसॉर्ट के अंदर मौजूद हैं। आपको बता दें राजशेखर पाटिल सिद्धारमैया से सहमति मिलने के बाद ही रिसॉर्ट छोड़कर गए थे। राजशेखर के लौटने के बाद अभी भी कांग्रेस के कई विधायक लापता बताए जा रहे हैं।

 केजी बोपैया बने प्रोटेम स्पीकर

केजी बोपैया बने प्रोटेम स्पीकर

भारतीय जनता पार्टी के विधायक केजी बोपैया को कर्नाटक विधानसभा के शनिवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। शनिवार को सदन में बोपैया ही बहमत परीक्षण कराएंगे। केजी बोपैया 2009 से 2013 तक कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। केजी बोपैया विराजपेट से भाजपा के विधायक चुने गए हैं। बहुमत परीक्षण में स्पीकर का अहम रोल रहता है, ऐसे में केजी का चुना जाना भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+