फूल सिंह बरैया की जाति क्या है? पिछड़े वर्ग की महिलाओं पर गंदा बयान देने वाले कांग्रेस MLA की पत्नी‑बच्चे कौन
Phool Singh Baraiya Caste: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया दलित, आदिवासी और ओबीसी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देकर बुरी तरह घिर चुके हैं। बरैया ने कहा, भारत में सबसे ज्यादा दुष्कर्म अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग में होते हैं। अपनी 'रेप की थ्योरी' सुनाते हुए उन्होंने कहा कि 'कोई भी व्यक्ति रास्ते से जा रहा हो, उसे खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो जाता है, रेप हो सकता है'।"
इसके बाद बरैया ने सवालिया लहजे में पूछा 'लेकिन आदिवासी, एससी या मोस्ट ओबीसी में कौन सी सुंदर स्त्री हैं? क्यों होता है बलात्कार?' उन्होंने इसका जवाब खुद ही देते हुए इसे 'धर्मग्रंथों में दिए निर्देश' बताते हुए दावा किया कि यदि कोई व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर पाता, तो दलित-आदिवासी या ओबीसी वर्ग की महिला से 'सहवास' करने पर उसे 'तीर्थ फल' मिलेगा। उन्होंने छोटी बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों को भी इन्हीं कथित धार्मिक निर्देशों से जोड़ा, जो अत्यंत निंदनीय है।

यह पहली बार नहीं है जब फूल सिंह बरैया ने कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं, जो विवादों का कारण बनी हैं। आइए जानते हैं दलित, आदिवासी और ओबीसी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले बरैया की जाति क्या है और वो उनकी पत्नी और बच्चे कितने हैं?
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की जाति क्या है?
आपको जानकर हैरानी होगी पिछड़े वर्ग की महिलाओं को लेकर ऐसा बयान देने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया खुद अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आते हैं। वे एक दलित नेता के रूप में जाने जाते हैं और इसी कारण भांडेर विधानसभा सीट, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, से विधायक चुने गए हैं। लंबे समय से सामाजिक न्याय, दलित अधिकारों और पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।बहुजन समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले बरैया को एक ग्रासरूट नेता के रूप में देखा जाता है।

बरैया की पत्नी कौन हैं और कितने हैं बच्चे?
फूल सिंह बरैया की पत्नी शकुंतला देवी हैं और हाउसवाइफ हैं। फूल सिंह बरैया के तीन बच्चे हैं - दो बेटियाँ और एक बेटा। उनके नाम हैं दिव्यांशु बरैया, निधि बरैया और नेहा बरैया।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं बरैया?
मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा किया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति का साफ़ चित्र सामने आता है। उनके कुल घोषित संपत्ति का मूल्य लगभग ₹2.4 करोड़ है, जबकि उनकी देनदारियांलगभग ₹3.2 करोड़ तक पहुँचती हैं, जो उनके कर्ज़ और अन्य वित्तीय दायित्वों को दर्शाती हैं।
संपत्ति के विवरण में लगभग ₹64 लाख की चल संपत्ति और करीब ₹1.8 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। यह जानकारी भांडेर विधानसभा चुनाव 2023 के उम्मीदवार विवरण में उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications