कांग्रेस के एनपी प्रजापति चुने गए मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, बीजेपी ने किया वॉकआउट

भोपाल। कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। विपक्षी पार्टी बीजेपी के विधानसभा से वॉकआउट के बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता नर्मदा प्रसाद प्रजापति अध्यक्ष चुने गए। इससे पहले स्पीकर के चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली। सत्ता पक्ष की ओर से एनपी प्रजापति और विपक्ष की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए विजय शाह के नाम का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि प्रोटेम स्पीकर ने बिना वोटिंग के ही एनपी प्रजापति को स्पीकर बनाने की घोषणा कर दी।

एनपी प्रजापति चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

एनपी प्रजापति चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष पद को लेकर अपने-अपने उम्मीदवार का नाम आगे बढ़ाने के कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई है। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता पक्ष की तरफ से प्रस्ताव आया है, जिस पर विचार किया जाएगा। इस पर विपक्षी पार्टी बीजेपी की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई। इतना ही नहीं बाद में बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

बीजेपी ने किया विधानसभा से वॉकआउट

बीजेपी ने किया विधानसभा से वॉकआउट

दूसरी ओर प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एनपी प्रजापति को विधानसभा के नियमों का हवाला देकर अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान कर दिया। जानकारी के मुताबिक बहुमत के साथ चुने गए कांग्रेस विधायक एनपी प्रजा‍पति को 121 वोट मिले हैं। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर स्थगित की गई।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया- 'लोकतंत्र के लिए काला दिन'

शिवराज सिंह चौहान ने बताया- 'लोकतंत्र के लिए काला दिन'

दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर बीजेपी विधायकों ने सवाल उठाए और जमकर हंगामा किया। शिवराज सिंह चौहान ने इसे 'लोकतंत्र के लिए काला दिन' करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ है ये पूरी तरह गलत है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+