VIDEO:कांग्रेस विधायक ने सरकारी अफसर पर फेंकी मछली, फिर ये हुआ

पूरी घटना का वीडियो क्लिप भी सामने आया है जिसमे नितेश राणे कई लोगों के साथ बैठे हुए सिंधुदुर्ग के मत्स्यपालन आयुक्त से बात कर रहे है और अचानक उनके ऊपर मछली फेंक देते हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस विधायक नितेश राणे अचानक अपना आपा खो बैठे और एडिशनल कमिश्नर पर मछली फेंक दी। ये घटना तब की है जब वो सिंधुदुर्ग के मत्स्यपालन आयुक्त से बातचीत कर रहे थे। इस घटना वक्त वहां नितेश राणे के साथ कई और लोग मौजूद थे।

VIDEO:कांग्रेस विधायक ने सरकारी अफसर पर फेंकी मछली, फिर ये हुआ

पूरी घटना का वीडियो क्लिप भी सामने आया है जिसमे नितेश राणे कई लोगों के साथ बैठे हुए सिंधुदुर्ग के मत्स्यपालन आयुक्त से बात कर रहे है और अचानक उनके ऊपर मछली फेंक देते हैं। तटीय सिंधुदुर्ग जिले में कंकावली के विधायक नितेश राणे ने कहा कि उन्होंने कोंकण क्षेत्र के पारंपरिक मछुआरे समुदाय की समस्याओं की ओर आयुक्त के कथित तौर पर 'नजरअंदाज करने वाले रवैये' के विरोध में ऐसा किया।

राणे ने बताया कि 'सिंधुदुर्ग में दो तरह के मछुआरे रहते हैं एक वो जो मछली पकड़ने के लिए पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं और दूसरे वो जो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं.' उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के नियम के मुताबिक, दोनों समुदायों के लिए मछली पकड़ने के इलाकों का स्पष्ट तौर पर सीमांकन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आधुनिक तरीके से मछली पकड़ने वाले मछुआरे पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ने वाले मछुआरों के इलाके में अक्सर घुसते हैं जिससे उन्हें नुकसान होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+