लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका: ओडिशा के विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। ओडिशा के विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें कि कटक जिला अंतर्गत सालेपुर के विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा ने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास भेज दिया है।

प्रकाश चंद्र बेहरा ने अपने इस्तीफा पत्र में उल्लेख किया है कि कांग्रेस नेतृत्व हमें अपमानित कर रहा था। हमें कटक जिला के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। मेरी शिकायत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं सुन रहे थे।
उन्होंने कहा कि मैं पिछले 20 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रहा था मगर पार्टी में मेरी उपेक्षा हो रही थी, ऐसे में दुखित होकर मैं आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा दे रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications