'गायों के बारे में सोचते हैं तो बीफ का निर्यात करें बंद', कांग्रेस विधायक ने मोदी सरकार से की अपील

नई दिल्ली: गोवा में हाल ही में पंचायत चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब हार की समीक्षा करने कांग्रेस के गोवा प्रभारी और कर्नाटक के विधायक दिनेश गुंडू राव तटीय प्रदेश पहुंच गए हैं। इस दौरान उनके सामने जब बीफ की शॉर्टेज का मामला सामने आया तो उन्होंने मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही बीफ को लेकर अपनी मांग रखी।

congress

विधायक राव ने कहा कि कर्नाटक से आपूर्ति की कमी के कारण गोवा में बीफ की कमी हो गई है। ऐसे में नरेंद्र मोदी सरकार को बीफ के निर्यात पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इस तरह के कदम से ये सुनिश्चित होगा कि गाय को मारा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के किसान पीड़ित हैं। एक ओर राज्य सरकार उनके गाय, भैंस और बैल की देखभाल के लिए मदद नहीं करती है, जबकि दूसरी ओर सरकार का कहना है कि कोई अपने जानवरों को बेच नहीं सकता है। आखिर ऐसी स्थिति में कोई करे तो क्या करे।

उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार को राज्य के भैंस, गाय और बैल की देखभाल के लिए नीति बनानी चाहिए। साथ ही पशुपालकों को इसके लिए भत्ता देना चाहिए। वर्तमान में जहां पर भी गोहत्या विरोधी कानून हैं, वहां पर मवेशियों की संख्या कम हो गई है। उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि वो उत्तर पूर्वी राज्यों, गोवा, केरल के लिए अलग बात करते हैं, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए अलग बात। उन्होंने कहा कि मेरा साफ मानना है कि अगर बीजेपी और मोदी सरकार को गायों के वध से दिक्कत है, तो उसे निर्यात को तुरंत बैन करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+