कांग्रेस विधायक को नहीं मिला लोकसभा टिकट तो पार्टी कार्यालय से उठा लाए 300 कुर्सियां

औरंगाबाद। औरंगाबाद के सिलोड़ से कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तर ए नबी को लोकसभा टिकट नहीं मिला तो गुस्सा अलग अंदाज में निकला। दरअसल सोमवार को सत्तर और उनके समर्थक क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय आकर प्लास्टिक की 300 कुर्सियां लेकर चले गए और बाद में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा भी दे दिया। उनका कहना था कि कुछ साल पहले पार्टी ऑफिस के लिए वो कुर्सियां उन्होंने खरीदी थीं तो वे उनकी हुईं।

congress mla didnt got lok sabha ticket so picked all the chairs from party office

उनके अनुसार अब जब वे पार्टी छोड़ चुके हैं तो उनकी लाई कुर्सिंयां भी ऑफिस में क्यों रहें तो सत्तर ने कुर्सियों को अपने निजी कार्यालय में पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस ने यहां एनसीपी कार्यालय में ज्वाइंट मीटिंग में कांग्रेस ने सत्तर की जगह सुभाष झंबाड को सिलोड से टिकट दे दिया।

सत्तर ने इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को फोन करने की बात कही तो उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन बाद में उन्होंने साफ किया वे फड़नवीस को सिलोड विधायक रहते हुए उनके 4 साल के कार्यकाल में सहयोग के लिए धन्यवाद कर रहे थे। बाद में वे कांग्रेस के नेताओं से भी मिले जो उन्हें औरंगाबाद से टिकट दिलाने का झुनझुना पकड़ाते रहे। सत्तर के करीबी ने बताया है कि सत्तर कांग्रेस के टिकट से लड़ेंगे, निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से, ये हमारे कार्यकर्ताओं की बैठक में 29 मार्च को मालूम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- RJD नेता अशरफ फातमी की चेतावनी, 'जानता हूं लालू के राज', टिकट काटने पर....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+