आज तय होगा राहुल गांधी के ताजपोशी की तारीख की घोषणा, आज होने वाली बैठक में लगेगी मुहर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की अगली तारीख और एजेंडा तय करने के लिए आज नई दिल्ली स्थित निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगी जहां राहुल गांधी के ताजपोशी के तारीख की घोषणा की जा सकती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के बैठक की तारीख और एजेंडा तय करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगी जहां राहुल गांधी के ताजपोशी के तारीख की घोषणा की जा सकती है। 47 वर्षीय राहुल, कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। सूत्रों का कहना है कि आज होने वाली बैठक में सर्वसम्मति से 24 अक्टूबर के तारीख की घोषणा हो सकती है जिस दिन राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बन जाएंगे। सीडब्ल्यूसी, कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। पार्टी का संविधान समिति इसे अध्यक्ष चुनने की शक्ति देता है। CWC में विशेष आमंत्रित सदस्यों के अलावा 10 निर्वाचित सदस्य और 10 नामांकित सदस्य होते हैं। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक अधिक संभावना है कि चुनाव की जगह CWC इस आशय की घोषणा करेगी कि राहुल गांधी कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। हालांकि सूत्र ने यह भी कहा कि इस पर अंतिम मुहर आज होने वाली बैठक में लगेगी।

आज कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में होगा तय, कब होगी राहुल गांधी की ताजपोशी?

इससे पहले कांग्रेस की सभी राज्य इकाइयां, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवा दल जैसी अगुवाई वाली संगठनों ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी को अपना अध्यक्ष मान लिया है। कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया सामान्य रूप से इस तरह से काम करती है, जिसमें जिला रिटर्निंग ऑफिसर्स (डीआरओ) औरप्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

हालांकि यदि कोई अन्य दावेदार नहीं है, तो व्यक्ति विशेष को अध्यक्ष घोषित कर दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी सर्वसम्मति से राहुल गांधी के समर्थन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+