मणिशंकर के 'पाकिस्तान प्रेम' से कांग्रेस ने बनाई दूरी, कहा- उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं

मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को कहा है कि उन्हें भारत में ज्यादा नफरत मिली है, जबकि पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार किया है

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मणिशंकर अय्यर के 'पाकिस्तान प्रेम' वाले बयान से किनारा कर लिया है। बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा 'मणिशंकर अय्यर का बयान उनका अपना है। वह पार्टी से निलंबित हैं। उन्हें पार्टी की ओर से बोलने का कोई अधिकार नहीं है।' उधर पाकिस्तान पर दिए गए बयान को लेकर मणिशंकर अय्यर पर केस दर्ज कराया गया है। यह शिकायत भारतीय जनता पार्टी के नेता और सुप्रीम कोर्ट वकील अजय अग्रवाल ने दर्ज कराई है। दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में मणिशंकर अय्यर की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

'भारत में ज्यादा नफरत मिली है, जबकि पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार किया है'

'भारत में ज्यादा नफरत मिली है, जबकि पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार किया है'

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को कहा है कि उन्हें भारत में ज्यादा नफरत मिली है, जबकि पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार किया है। इससे पहले सोमवार को अय्यर कहा था कि जितना प्यार वे भारत से करते हैं, उतना ही मोहब्बत वे पाकिस्तान से भी करते हैं। बता दें कि इन दिनों मणिशंकर अय्यर कराची के लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान में हैं। मणिशंकर अय्यर के बयानों से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली है। मणिशंकर अय्यर ने अपने ताजा बयान में कहा, 'हजारों लोगों को जिन्हें मैं जानता भी नहीं हूं, वो मुझसे आकर गले लग रहे हैं। जितनी नफरत मुझे भारत में मिली है, उससे कहीं ज्यादा प्यार पाकिस्तान में मिला है। मैं यहां बहुत खुश हूं। यहां लोग तालियां बजा रहे हैं, क्योंकि मैं शांति की बात करता हूं।'

'दोनों ही देशों के लिए कश्मीर और आतंकवाद बहुत बड़े मुद्दें हैं'

'दोनों ही देशों के लिए कश्मीर और आतंकवाद बहुत बड़े मुद्दें हैं'

इससे पहले पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'Geo News TV' ने मणिशंकर अय्यर का बयान चलाया था, जिसमें वो कह रहे हैं कि इस्लामाबाद तो मसले सुलझाना चाहता है, लेकिन नई दिल्ली की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में कहा कि दोनों ही देशों के लिए कश्मीर और आतंकवाद बहुत बड़े मुद्दें हैं और इन्हें सिर्फ बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि शांति के लिए भारत-पाकिस्तान को मुशर्रफ की बनाई नीति का अनुसरण करना चाहिए।

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द का प्रयोग किया था'

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द का प्रयोग किया था'

पिछले वर्ष मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। बता दें कि इसी माह फरवरी में त्रिपरा में और अप्रैल तक कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में मणिशंकर अय्यर ने विरोधी पार्टियों को कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए एक और मौका दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+