मप्र कांग्रेस की पहली सूची में नेताओं के रिश्तेदारों के नाम नहीं

MP: Congress list throws up surprises
भोपाल। लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 115 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में नेताओं के रिश्तेदारों के नाम नहीं है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह चुरहट से उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी।

इस सूची में अधिकांश वही उम्मीदवार हैं जो इस समय विधायक हैं। वहीं पिछला चुनाव कम वोटों के अंतर से हारने वाले को भी सूची में स्थान मिला है। कांग्रसे ने श्योपुर से बृजराज सिंह, विजयपुर से रामनिवास रावत, अटेर से सत्यदेव कटारे, लहार से गोविंद सिंह, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्ना लाल गोयल, भितरवार से लाखन सिंह यादव, डबरा से इमरती देवी, सुमावली से एदल सिंह कंसाना, टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह, पृथ्वीपुर से बृजेंद्र सिंह राठौर और राजनगर से विक्रम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने गोहद से विधायक रणवीर जाटव को दोबारा मौका नहीं दिया है। जारी की गई सूची में 50 विधायक हैं, मगर पार्टी के दिग्गज नेताओं के रिश्तेदारों के नाम नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+