दिल्ली विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे पूर्व सांसद

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आगामी दिल्ली विधान सभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) उन नेताओं को कोई मैदान में उतार सकती है,जो लोकसभा चुनाव लड़ चुके है। इनमें अजय माकन, रमेश कुमार, महाबल मिश्र, संदीप दीक्षित शामिल हैं। इसके साथ ही आप भी अपने कम से कम तीन उन नेताओं को विधानसभा चुनाव लडाने के संबंध में गंभीरता से विचार कर रही है,जिन्होंने बीता लोकसभा चुनाव लड़ा था। इनमें आषशुतोष, जरनैल सिंह और आशीष खेतान हैं।

Congress likely to field ex-MPs in Delhi assembly poll

चुनाव को जंग मानती पार्टियां

कुल मिलाकर बात ये है कि दोनों दल इस चुनाव को किसी जंग से कम नहीं मान रहे। ये चुनाव को जीता चाहते है हर हालत में। इसलिए हर सीट पर एक से बढ़कर एक उम्मीदवार उतार सकते है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक नेता ने बताया कि पार्टी संदीप दीक्षित को विश्वास नगर सीट से, रमेश कुमार को मादी पुर से, महाबल मिश्र को पश्चिम दिल्ली की किसी सीट से और अजय माकन को राजौरी गार्डन से टिकट दिया जा सकता है। इनके अलावा भी कुछ बड़े नामों पर विचार हो रहा है। दरअसल माना जा रहा है कि चूंकि लोकसभा चुनावों को फिलहाल लंबा वक्त है,इसलिए बेहतर होगा कि दिल्ली के उन नेताओं को विधान सभा चुनाव में उतारा जाए जो प्रभावशाली है।

उधर आशुतोष को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आने वाली किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। जरनैल सिंह का तिलक नगर से चुनाव लड़ना तय है। उधर, आशीष खेतान के लिए कोई सीट तलाशी जा रही है। ये सभी आप नेता बीता लोकसभा चुनाव हार तो गए थे, पर इन्हें वोट खूब मिले थे।

सभी को कांग्रेस के उम्मीदवारों से ज्यादा वोट मिले थे। जानकारों का कहना है कि अगर कांग्रेस और आप वास्तव में उक्त रणनीति पर काम कर रहे हैं तो भाजपा के सत्ता को हासिल करने का रास्ता बेहद कठिन हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+