कांग्रेस ने राहुल को माना अपना नेता, निर्देश का कर रहे हैं इंतजार

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी हमारे सर्वमान्य नेता हैं और अब प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के मुद्दे पर पार्टी को उनके संदेश, संकेत और दिशा निर्देश का इंतजार है। खुर्शीद ब्रुनेई और इंडोनेशिया की चार दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक विशेष विमान से भारत लौट रहे थे. जहां विमान ने ही उन्होंने पत्रकारों से ये बात कही।
खुर्शीद ने कहा कि पार्टी ने सर्वसम्मति से राहुल को अपने नेता मान लिया है अब राहुल को इसका फैसला करना है कि वो कब पार्टी का नेतृत्व संभालते है। वहीं खुर्शीद ने इस बात की ओर इशारा किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद यूपीए तीसरी बार सरकार बनाएगी, लेकिन इसका रूप अलग होगा।












Click it and Unblock the Notifications